Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

एक बार फिर साथ आए कार्तिक आर्यन और लव रंजन

आने वाले समय में जहां उनकी फिल्म अनुराग बसु के साथ रिलीज होने वाली है, वहीं 'नागजिला' भी उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।

26 Sep 2025

एक बार फिर साथ आए कार्तिक आर्यन और लव रंजन

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अब तक अपने करियर में कई शानदार फिल्मों से खुद को साबित किया है। बाहरी होने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और हुनर के दम पर बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल किया है। आने वाले समय में जहां उनकी फिल्म अनुराग बसु के साथ रिलीज होने वाली है, वहीं 'नागजिला' भी उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।

अब ताज़ा खबर यह है कि कार्तिक एक बार फिर अपने पसंदीदा निर्देशक लव रंजन के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं। कार्तिक और लव की जोड़ी पहली बार फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में बनी थी। इसी फिल्म से कार्तिक ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और रातों-रात लोकप्रिय हो गए थे। खासकर उनके साढ़े पांच मिनट लंबे मोनोलॉग ने उन्हें युवाओं के बीच स्टार बना दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब दोनों एक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ काम करने की तैयारी में हैं।

कार्तिक आर्यन और लव रंजन लंबे समय से नई कहानियों पर विचार-विमर्श कर रहे थे और अब आखिरकार उन्हें वह स्क्रिप्ट मिल गई है, जिसके जरिए यह सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों ही इस नए प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल शुरू नहीं हुई है, लेकिन प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म अगले साल तक बड़े पर्दे पर दस्तक देगी और दर्शकों को फिर से कार्तिक-लव की जादुई केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

लव रंजन अब एक बार फिर कार्तिक आर्यन के साथ ऐसी फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें हंसी-मजाक और रोमांस का जबरदस्त मिश्रण होगा। इसके साथ ही फिल्म का संगीत भी दर्शकों को खूब लुभाने वाला है। इस बीच कार्तिक, अनन्या पांडे संग अपनी अगली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरा' को लेकर चर्चा में हैं, जो 31 दिसंबर को रिलीज होगी। वहीं वह 'पुष्पा 2' के गाने 'किसिक' से लोकप्रिय हुईं श्रीलीला के साथ भी एक रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एक बार फिर साथ आए कार्तिक आर्यन और लव रंजन
आने वाले समय में जहां उनकी फिल्म अनुराग बसु के साथ रिलीज होने वाली है, वहीं 'नागजिला' भी उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News